Homeदेशविश्वविद्यालयहरियाणाहरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में कोहा पर साप्ताहिकी राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ का पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, स्मार्ट लाइब्रेरी सोलूशन्स और लाइब्रेरियन गाइड एजुकेशनल अकादमी के सहयोग से कोहा. आईएलएमएस पर एक सप्ताह की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इसका उद्देश्य एक मजबूत पुस्तकालय प्रणाली को बढ़ावा देना और सभी संबंधित स्थानों को आधुनिक तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। इस कार्यशाला का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यशाला के पोस्टर का अवलोकन करते हुए किया। यह कार्यशाला 11 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जायेगी। इस कार्यशाला के समन्वयक विभागयक्ष डॉ. श्रीराम पांडेय है और मुख्य संरक्षक प्रो. टंकेश्वर कुमार, संरक्षक प्रो. सुषमा यादव, अतिथि रमेश चन्दर गौर, विशेषज्ञ डॉ. डी पी त्रिपाठी व डॉ. अमित कुमार है। इस कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों के 130 पुस्तकालय पेशेवर और अनुसंधान विद्वान भाग लेंगे।