Home

जेपी एंव लोहिया के जीवन ,दर्शन से परिचित कराने के लिए कार्यशाला का होगा आयोजन

सारण बिहार

छपरा वर्तमान समय में नई पीढ़ी के युवकों को लोकनायक जय प्रकाश नारायण एव डॉ राम मनोहर लोहिया के जीवन ,दर्शन एवं आंदोलन से परिचित कराने के लिए जे पी स्मृति पखवारा के तहत 07 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर तक राम जयपाल कॉलेज परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्धयन केंद्र में तीन दिवसीय शिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन जेपीयू, छपरा के माननीय कुलपति प्रो. फारूक अली करेंगे।

कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ‘जेपी और लोहिया के विचारों का तुलनात्मक अध्ययन’, पूर्व सांसद शिवानन्द तिवारी ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण’, पूर्व विधानपरिषद सदस्य डॉ. प्रेमकुमार मणि ‘लोहिया का सांस्कृतिक पक्ष’, डॉ. चन्दन श्रीवास्तव ‘लोहिया : हिन्दू बनाम हिन्दू’ एवं डॉ. लालबाबू यादव ‘जयप्रकाश नारायण का जीवनवृत्त’ प्रकरण पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। साथ ही इस दरम्यान प्रश्नोत्तरी ,संदेह व समाधान सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला की अध्यक्षता बिहार विधानपरिषद सदस्य प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव तथा संचालन डॉ. दिनेश पाल करेंगे। तकनीकी सहयोग ई. अभिषेक नारायण द्वारा किया जायेगा। प्रतिभागियों का पंजीकरण 7 अक्टूबर, 2021 को अध्ययन केंद्र में किया जाएगा।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago