Home

पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. लालबाबू यादव की छोटी पुत्रवधू ने जेआरएफ क्वालीफाई किया

छपरा : सारण की बेटी और पुत्र बधू नेहा राय ने समाजशास्त्र विषय में जे.आर.एफ. (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मालूम हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज जारी रिजल्ट में नेहा को यह सफलता प्राप्त हुई है। वे जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से समाजशास्त्र विषय में पी. जी. तथा कलकत्ता विश्वविद्यालय, कलकत्ता से स्नातक की डिग्री हासिल की हैं।

नेहा, जेपी विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. लालबाबू यादव की छोटी पुत्रवधू हैं और उनके पति डॉ. राजेश चन्द्र भी केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया से समाजकार्य विषय में यूजीसी-नेट और पीएचडी कर चुके हैं। नेहा राय अपनी सफलता का श्रेय अपने सास-श्वसुर, माता-पिता एवं अपने पति के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह जेएनयू या दिल्ली विश्वविद्यालय अथवा जामिया मिलिया से पीएचडी करना चाहती हैं।

इस बीच नेहा की सफलता पर विधानपार्षद डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. उषा कुमारी, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ नवल किशोर, डॉ. दिनेश पाल, डॉ. नागेन्द्र रॉय, डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव, मनीषा प्रियम, बृजेश चन्द्रा सहित अनेक सुभेच्छुओं ने नेहा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago