Homeदेशबिहार

शहरी विकास के लिए शुरू हुआ ‘आपका शहर आपकी बात’ अभियान

नालंदा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 अप्रैल 2025 को ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम बिहार में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।

इसी कड़ी में नगर निगम बिहारशरीफ ने मुहल्ला 17 नंबर, तालाबपर, हेगनपुरा, वार्ड नंबर 5 में मुहल्ला सभा का आयोजन किया। इसमें नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा हुई। नगर निगम और आवास विभाग के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निगम और परिषद के विस्तारित क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। इसके लिए आम लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस मौके पर महापौर अनीता देवी, प्रभारी जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष मौजूद रहे।