Homeदेशबिहार

भगवानपुर व्यापार मंडल के कार्यकारणी की बैठक में फुलेन्द्र राय सहायक प्रबंधक अधिकृत

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में स्थित व्यापार मंडल के गोदाम परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबन तिवारी के निर्देश पर कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर दयाल प्रसाद के अध्यक्षता में व्यापार मंडल के कार्यकारणी की बैठक बुधवार को किया गया।जिसमे प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रबंधक अमित कुमार के देखरेख में कई प्रस्ताव पारित किए गए।

जिसमे प्रबंधक के मांग पर पर पूर्व के कार्यरत सहायक प्रबंधक फुलेंद्र राय को व्यापार मंडल के खाता संचालन और धान अधिप्राप्ति हेतु अधिकृत किया गया।इसकी जानकारी देते हुए बीसीओ अमित कुमार ने देते हुए बताया की किसानों के धान को अधिप्राप्ति के लिए सहायक प्रबंधक के रूप में फुलेन्द्र राय को अधिकृत किया गया है।जबकि किसानों के शिकायत को दूर करने के लिए दो दलिया निगरानी समिति का गठन किया गया।इस मौके पर भगवानपुर व्यापार मंडल के कार्यकारणी के सदस्य टुनटुन प्रसाद,लखन मांझी,रामजी राय,रबिंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे।