Homeक्राईमदेशबिहार

डकैती-लूट के 3 केस सुलझे, एक बदमाश कट्टा संग पकड़ा

सारण:जिले के कोपा थाना पुलिस ने डकैती और लूट के तीन मामलों का खुलासा किया है। एक बदमाश को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोनू नट, घोघवलिया गांव का रहने वाला है। वह सारण जिले के कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित था।

8 जुलाई की रात करीब 9:10 बजे पुलिस गश्ती दल को खोरोडीह स्थित आईटीआई कॉलेज के पास पुल पर एक संदिग्ध युवक दिखा। पुलिस वाहन देखते ही वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल मिला।

कोपा थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 175/25, दिनांक 08.07.25, धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने गरखा थाना कांड संख्या 473/25, भगवानबाजार थाना कांड संख्या 349/25 और जनताबाजार थाना कांड संख्या 149/25 में डकैती और लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।

उसकी निशानदेही पर लूट का सामान बरामद करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार सोनू नट पर पहले से दर्ज मामलों में गरखा थाना कांड संख्या 701/24, भेल्दी थाना कांड संख्या 356/24 और 335/24, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 592/24 और 649/24, रिविलगंज थाना कांड संख्या 390/24, दाउदपुर थाना कांड संख्या 239/24 और कोपा थाना कांड संख्या 230/24 शामिल हैं।

इस कार्रवाई में कोपा थाना प्रभारी, अन्य पुलिसकर्मी और एसटीएफ की टीम शामिल रही।