torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack महाराजगंज में चोरी से विद्युत जला रहे तीन उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

महाराजगंज में चोरी से विद्युत जला रहे तीन उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

महाराजगंज(सीवान)विद्युत प्रमंडल में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने थाने में आवेदन देकर विद्युत चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दिए आवेदन में कहा है कि थाना क्षेत्र के कसदेवरा गांव के शैल देवी पति राज कुमार यादव के परिसर का जांच किया गया। जांच में पाया गया की उनका उपभोक्ता संख्या 127404782287 विगत छह माह से चार यूनिट का खपत का विपत्रीकरण हो रहा था।

इनके परिसर में मीटर के पहले सर्विस तार में अवैध रूप से बाईपास कर अपने घर में विद्युत ऊर्जा का चोरी कर रहे थे। इनके विद्युत चोरी के वजह से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 24 हजार 4 सौ 46 रुपया की क्षति हुई है।

वही थाना क्षेत्र के बड़का तेघड़ा गांव के अखिलेश कुमार पिता वकील यादव के विधुत कनेक्शन संख्या 127400027550 जो सबूजन देवी के नाम पर 18258 रुपया बकाया होने के चलते संबंध विच्छेद कर दिया गया था। इनके द्वारा बिना बकाया राशि जमा किए हुए एलटी सर्विस लाइन से चोरी से विद्युत ऊर्जा का खपत किया जा रहा था। जिसके वजह से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 34 हजार 4 सौ 84 रुपया की राजस्व की क्षति हुई है। बड़का तेघड़ा गांव के दूधनाथ यादव पिता स्व.मुखलाल यादव के विधुत कनेक्शन संख्या 12740093702 को लक्ष्मीनीय देवी के नाम से है। 11570 रुपया बकाया होने के चलते संबंध विच्छेद कर दिया गया था। इनके द्वारा बिना बकाया राशि जमा किए हुए एलटी सर्विस लाइन से चोरी से विद्युत ऊर्जा का खपत किया जा रहा था। जिसके वजह से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 53 हजार 2 सौ 1 रुपया की राजस्व की क्षति हुई है।