torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack शिक्षक नियोजन के चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार को दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र - गौरी किरण
Homeकरियरदेशबिहार

शिक्षक नियोजन के चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार को दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड में शिक्षक नियोजन 2019-20 के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार को इंद्र सिंह उच्च विद्यालय में नियुक्ति पत्र दी जाएगी। उक्त आशय की जानकारी बीडीओ डॉ. कुंदन ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रखंड प्रमुख, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश एवं विभागीय अधिसूचना के आलोक में बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक(नियोजन एवं सेवा शर्त) नियमावली2012 के तहत शिक्षक नियोजन के चयनित 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के जांचोपरांत नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया पूरी की गई है। नियुक्ति पत्र मिलने की तिथि निर्धारित होने से नौकरी के लिए छह महीने से अधिक से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके व उनके परिवार वालों के चेहरे पर मुस्कान छा गई है। दूर-दराज के अभ्यर्थी पहले हीं पहुंच चुके हैं।