बाल दिवस पर मां सेंटर पब्लिक स्कूल में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।जिसमे सरकारी और गैर सरकारी तथा कोचिंग संस्थानों में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरूजी का चित्र रख कर माल्यार्पण किया गया।तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई।वही मां सेंट्रल पब्लिक स्कूल मूंदीपुर के बच्चों द्वारा चाचा नेहरू के जन्मदिन को खास बनाने के संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्याथिति के तौर पर सीवान सांसद विजयलक्ष्मी देवी उपस्थित रही।इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा भाषण, गीत,कविता पाठ तथा क्षेत्रीय कलाकार युराज,साक्षी सुमन,गजल गायक सुदामा प्रसाद सिंह,कवि गुरु चरन गुरु ने अपने प्रस्तुति से स्कूली बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विद्यायक रमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा की उन्हें बच्चों से पहुंच ही लगाव था।जिसके कारण ही उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है।स्कूल के अध्यक्ष संजय दुबे ने बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया।डायरेक्टर संजय प्रसाद से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का अध्यक्षता अमिता दुबे तथा संचालन संत नागमणि ने किया।इस मौके पर प्रो.रामअयोध्या प्रसाद,डॉ.सुशांत कुमार,नरेंद्र उपाध्याय,डॉ.वीरेंद्र पंडित,शैलेंद्र कुशवाहा,सुमन कुशवाहा,अरुण कुशवाहा,कालीचरण प्रजापति,श्रीप्रकास प्रसाद,अशोक सिंह,राजू महतो,मुन्ना कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद नागेंद्र उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

