Homeदेशबिहार

सड़क सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने ली शपथ

बेतिया(बिहार)समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, “सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करूंगा। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाऊंगा।

बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन नहीं चलाऊंगा। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करूंगा। तेज गति और गलत तरीके से वाहन नहीं चलाऊंगा। परिवार और समाज को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करूंगा। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करूंगा और सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने का प्रयास करूंगा।” इस मौके पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रविंद्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा समेत अन्य जिलास्तरीय, अनुमंडलस्तरीय और प्रखंडस्तरीय अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।