मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर की समीक्षा
सिवान:मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें उत्तरी और दक्षिणी बिहार की निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सिवान जिले से जिला पदाधिकारी और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के लिए जरूरी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। सिवान में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के बाद सभी योजनाओं को कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। अब इन योजनाओं के निर्माण कार्य को गति देने के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।