torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री का बसंतपुर में स्वागत - गौरी किरण
Homeदेशबिहारराजनीति

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री का बसंतपुर में स्वागत

बसंतपुर(सीवान)केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का शुक्रवार दोपहर बसंतपुर मुख्यालय स्थित मेन रोड पर भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। वे पटना से महाराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर में उनका आगमन हुआ।

भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर मंत्री सतीश दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। केक काटकर खुशी मनाई गई।

इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री पुष्पेंद्र बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पांडे, जिला महामंत्री कालीचरण प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जगन राम, राहुल रंजन सिंह उर्फ टार्जन सिंह, लकड़ी नवीगंज मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मंडल महामंत्री नवल किशोर सिंह, नंदन ठाकुर, पंकज मिश्रा, यशवंत सिंह, भानु प्रताप, नागेंद्र पंडित, रुपेश शुक्ला, प्रेम रंजन सिंह, जिला मंत्री चंदन कुमार राम, राजेश्वर शाह और नन्हे ठाकुर मौजूद रहे।