एसएसपी ने यातायात थाना और डीएसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
छपरा:वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष ने यातायात थाना और पुलिस उपाधीक्षक, यातायात कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यप्रणाली की जांच की।

उन्होंने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरतने का आदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। उन्होंने चालान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और डिजिटल रिकॉर्ड रखने पर जोर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से यातायात से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
निरीक्षण के अंत में उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर रहने और अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।