torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack उत्तर साघर सुल्तानपुर में दुबारा घुसा बाढ़ का पानी मतदान केंद्रों पर लगा पानी - गौरी किरण
Home

उत्तर साघर सुल्तानपुर में दुबारा घुसा बाढ़ का पानी मतदान केंद्रों पर लगा पानी

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के उत्तर साघर सुल्तानपुर में दुबारा बाढ़ का पानी घुस गया है। पिछले 28 जुलाई से पंचायत में बाढ़ आया था। जिसके एक माह बाद पानी निकल गया था। लेकिन बीते 30 सितम्बर के बाद से लगातार जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर इस पंचायत को बाढ़ का पानी अपने चपेट में ले लिया है। इससे पंचायत के मलिकपुरा, सुल्तानपुर,चौगेठियां, धूमनगर व महना गांवों के करीब 350 से अधिक परिवार दुबारा प्रभावित हो गए हैं। वही पंचायत के सड़कों पर तीन से चार फीट पानी जमा है।जिससे 95 प्रतिशत पंचायत प्रभावित है।आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान व चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने में कठिनाई होने वाला है।

पंचायत में स्थित मतदान के लिए इन बूथों पर पुलिस बल, मतदानकर्मी, मतदाता आदि वहां नहीं पहुंच पाएंगे। मतदान केंद्रों में भी तीन -चार फीट तक पानी घुसा है। मुखिया सुभाष सिंह ने बताया कि पंचायत के सभी नौ बूथ बाढ़ के पानी से चारो तरफ घिरे हुए हैं। इनमें से 292, 292क, 293, 294, 295, 296 मतदान केंद्र पर जाने वाली सड़क करीब 10-15 फीट तक टूट गई है। अगर प्रशासन द्वारा जल्द हीं इन सड़कों का मरम्मत नहीं कराया गया तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित मतदान केंद्रों का सर्वेक्षण किया गया है। बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने प्रखंड के कुल 35 बाढ़ प्रभावित मतदान केन्द्रों की सूची जिला के वरीय अधिकारियों को सौंपी है।