torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack नाबालिग छात्रा को पेट्रोल छिड़क कर आग लगाया,झुलसने से स्थिति नाजुक - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

नाबालिग छात्रा को पेट्रोल छिड़क कर आग लगाया,झुलसने से स्थिति नाजुक

हाजीपुर(वैशाली)जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र से हैवानियत की सनसनीखेज वारदात की खबर आई है।जहां शादी समारोह में डांस नहीं करने पर बदमाशों ने एक नाबालिग छात्रा पर पेट्रोल छिड़कर कर उसे आग के हवाले कर दिया।गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खौफ के साए में जी रहा है।घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। बताया जा रहा है कि राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में शादी थी।शादी को लेकर रश्मे चल रही थीं।गांव के ही 10 वर्षीय नाबालिक लड़की उस शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। पड़ोस में रहने वाले प्रमोद सिंह के दो बेटे भी शादी समारोह में शामिल हुए थे।इस दौरान एक लड़के ने नाबालिग छात्रा से डांस करने को कहा।काफी कहने पर लड़की डांस करने को तैयार नहीं हुई और अपने घर लौट गई। इस घटना के दूसरे दिन जब नाबालिग छात्रा शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी तो वहां पहले से मौजूद दोनों लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। जब लड़की शोर मचाने लगी तो दोनों आरोपियों ने उसपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाकर भाग गए। लड़की की आवाज सुनकर बगल से गुजर रहे राहगीर ने उसकी जान बचाई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।