Homeदेशबिहार

कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक करने के लिए किसान चौपाल का आयोजन कर रहा है

पटना:बिहार के सभी किसानों को कृषि विभाग की ओर से खेती-किसानी की समुचित जानकारी दी जा रही है। प्रदेश के सभी पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।किसान चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवंबर से हो चुकी है।किसान चौपाल में बड़ी संख्या में किसान जुट रहे है। इस दौरान किसानों को खेती से जुड़ी समुचित जानकारी दी जा रही है।किसान चौपाल प्रखंडवार पांच दिसंबर तक लगाया जाएगा।राज्य के किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए कृषि विभाग की ओर से प्रदेश के सभी पंचायतों में चौपाल लगाया जा रहा है। चौपाल में नुक्कड़ नाटक के जरीये किसानों को जागरूग किया जाा रहा है। कृषि विभाग की ओर से किसानों के आमदनी में वृद्धि के साथ-साथ आत्म निर्भर की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का लक्ष्य
कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना

कृषि क्षेत्रों में किसानों के समस्याओं का जानकारी प्राप्त करना तथा उनके समाधान के लिए सुझाव किसानों से प्राप्त करना।

कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी कृषि प्रसार पदाधिकारी, कर्मी, वैज्ञानिक, विशेषज्ञों के सहयोग से किसानों तक पहुंचाना।

किसान हित समूह, खाद्य सुरक्षा समूह तथा किसान उत्पादक संगठन के गठन की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि लाने में बढ़ावा दिया जाना।किसानों की आमदनी में वृद्धि के साथ-साथ अत्म निर्भर बनाना।