Homeदेशबिहार

पारंपरिक होली गीतों के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

भगवानपुर हाट (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के मोरा बाजार पर होली मिलन समारोह जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार डब्ल्यू के द्वारा आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में लोकगीत कलाकार वीरेंद्र चौहान व कृष्णा यादव ने पारंपरिक होली गीत रामअ खेले होरी लक्ष्मण खेले होरी,वृद्धावन में कृष्णअ खेले होरी को गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

होली मिलन समारोह में एकदूसरे को गुलाल लगते जिला परिषद सदस्य

वही जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है इसे सादगी के साथ मनाए।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुशीला देवी,पिंकी देवी,सुशीला देवी, हितेश सिंह व समरजीत सिंह श्रीभगवान चौधरी,बलिराम राय,मोहन राम,जितेंद्र राय सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।