torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बसंतपुर में सात नियोजित शिक्षकों को दी गई नियुक्ति पत्र - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

बसंतपुर में सात नियोजित शिक्षकों को दी गई नियुक्ति पत्र


बसंतपुर(सीवान)प्रखंड के सभागार में गुरुवार की शाम में नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव व बीपीआरओ सुरज कुमार अन्य लोग मौजूद थें नियुक्ति पत्र के दौरान प्रखंड स्तर पर 7 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें सुमन कुमार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेन्दुखा, अंजुम आरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर, गुलाम नसीर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगौली, कमलदीप शुल्क उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहरकोला , दीलिप वर्मा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहेजी , पल्लवी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजुबरहोगा, अंजली राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरियामा के लिए नियुक्ति प्रपत्र दिया गया। मौके पर बीआरपी प्रदीप कुमार सिंह, हरेराम कुमार, बृजकिशोर प्रसाद आदि मौजूद थे।