Homeदेशबिहार

वैश्य समाज नगर निकाय चुनाव में अपनी भागेदारी के लिए एकजुट रहे, करमू साह केशरी

महाराजगंज(सीवान)वैश्य चेतना समिति के द्वारा संचालित कार्यक्रम नगर विजय महाअभियान-2022 के तहत महाअभियान रथ महाराजगंज पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया तथा स्थानीय लोगों की सहायता से जिला के नगर निकाय क्षेत्रों में जनसम्पर्क एवं जागरुकता अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि “नगर निकाय चुनाव-2022 को लेकर चेतना रथ अपने “नगर विजय महाअभियान-2022” कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 19 नगर निगम, ४१ नगर परिषद एवं 155 नगर पंचायतों में रथ भ्रमण करेगी।

रथ का संचालन कर रहे वैश्य चेतना समिति के आजीवन सदस्य करमू साह केशरी ने कहा कि हमारी संस्था वैश्य समाज को एकजुट कर, उनके सर्वागिन विकास हेतु अपनी आबादी जो लगभग 30% है, को सभी क्षेत्रों, खासकर राजनैतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मिशन स्वर्णयुग-2025” के नाम से एक कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के सभी 38 जिलों में कर रही है जिससे हमारे समाज को बल मिलेगा। इस भ्रमण कार्यक्रम में करमू साह केशरी, श्रवण कुमार, बिहारी साव, अखिलेश्वर जी, कन्हैया प्रसाद, गोपाल प्रसाद, मुकेश साह, गोलु प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, बी. के. चौरसिया, विरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, श्रवण कुमार, राजकुमार अवधूत, लालबाबु प्रसाद, हरिशंकर आशीष, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार साह, कृष्णा जी प्रसाद, गौरव कुमार आदि शामिल थे।