torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack हरायपुर गांव में तिलक समारोह से बाइक चोरी - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

हरायपुर गांव में तिलक समारोह से बाइक चोरी

बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के हरायपुर गांव में एक तिलक समारोह में आये व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली गई।

बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के भिठ्ठी निवासी दिलीप कुमार शर्मा रविवार की शाम बसंतपुर थाना क्षेत्र के हरायपुर निवासी रामदेव शर्मा के यहां तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। उनके दरवाजे पर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए कुछ देर के बाद लौटे तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद कहीं कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित ने इस मामले में सोमवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।