torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बटाईदार जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष छुड़ाने गए युवक को चाकू गोद किया घायल, रेफर - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

बटाईदार जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष छुड़ाने गए युवक को चाकू गोद किया घायल, रेफर

महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के पटेढ़ा पंचायत के सुरबीर गांव में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष से एक- एक व्यक्ति घायल हो गए है।घायलों की पहचान प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत के मुखिया शेषनाथ सिंह के भतीजा अर्जुन सिंह के पुत्र चंदन सिंह और दूसरे पक्ष के सुरेंद्र पांडेय के पुत्र प्रद्युमन पांडेय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जमीन बटाईदार को लेकर नन्हे खां और चंदन साह के भी वाद/विवाद हो रहा था।

वाद/विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में बीच/बचाव करने गए मुखिया के भतीजा चंदन सिंह को एक पक्ष के लोगों ने जांघ और पीठ में चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वही दूसरे पक्ष से प्रद्युमन पांडेय को कानपट्टी पर चाकू लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया के परिजन घायल चंदन सिंह को प्राथमिक उपचार कराया।घायल चंदन कीस्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज अभी भी चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने घटना में दूसरे पक्ष से घायल प्रद्युमन पांडेय को महाराजगंज पीएचसी में लाकर प्राथमिक उपचार कराया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायल का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल का फर्द बयान लाने के लिए चौकीदार गया है। फर्द बयान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी नन्हे खां है। जिसकी तलाश चल रही है।