torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मुख्य सचिव ने 18 विभागों की समीक्षा की, डीएम सिवान शामिल - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

मुख्य सचिव ने 18 विभागों की समीक्षा की, डीएम सिवान शामिल

सिवान:मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में सिवान के जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त शामिल हुए। साथ में पूर्व से निर्धारित विभागों के कार्यालय प्रमुख भी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने महीने के हर मंगलवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा की योजना बनाई है। इसी क्रम में 24 जून 2025 को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों ने एजेंडा वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

सचिवों ने लंबित कार्यों की जानकारी भी जिला पदाधिकारियों को दी। ताकि इन कार्यों को जल्द पूरा किया जा सके। बैठक में मंत्रिमंडल सचिवालय, सामान्य प्रशासन, गृह, सूचना एवं जनसंपर्क, संसदीय कार्य, निगरानी, निर्वाचन, वाणिज्य कर, राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त, खान एवं भूतत्व, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, परिवहन, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, खेल, कला संस्कृति एवं युवा, विधि विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों के कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने के लिए जिला पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।