torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सीएसपी संचालक से रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे ₹ 96000,फरार - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

सीएसपी संचालक से रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे ₹ 96000,फरार

हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ देसरी सड़क मार्ग के हरपुर ओस्ती के पास बाइक सवार अपराधियों ने रिवाल्वर की नोक पर सीएसपी संचालक से हजारों रुपया लूट कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को महुआ देसरी सड़क मार्ग के हरपुर ओस्ती के पास करिहो भोंरहा के एसबीआई सीएसपी संचालक बिरजू गुप्ता से बाइक सवार तीन अपराधियों ने रिवाल्वर की नोक पर ₹96000 लूटकर फरार हो गए।

बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पूनम केसरी, थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

बताया जाता है कि सीएसपी संचालक बिरजू गुप्ता महुआ स्थित एसबीआई की शाखा से ₹96000 निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रख कर अपने घर करिहो भोरहा जा रहे थे। इस दौरान ओस्ती के पास पीछे थे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आगे से घेर लिया और रिवाल्वर निकाल दिया।रिवाल्वर देखकर बिरजू गुप्ता अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया बाद में अपराधियों ने डिक्की में रखे ₹96000 निकाल कर फरार हो गए।