torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव खुद को किया घर परआइसोलेट
Home

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव,खुद को किया घर परआइसोलेट

दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हों वो आइसोलेट हो जाएं और अपना टेस्ट करवाएं.

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार मे आई तेजी

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है. दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण दर 6.76 फीसदी रही. दिल्ली में सोमवार को 4 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए. हालांकि 1 हजार 509 संक्रमित इस दौरान रिकवर भी हुए.

इससे पहले रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस की संक्रमण दर साढ़े 4 फीसदी से ज्यादा रही. रविवार को दिल्ली में कोरोना के 3,194 नए मामले सामने आए थे, जो करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना के केस थे.