Homeदेशस्वास्थ्य

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद मनोज तिवारी कोरोना पाजिटिव

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी भी एक बार फिर से  (COVID-19) से संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को मनोज तिवारी ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 2 जनवरी को रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड – रुद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था, टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।”

बता दें कि, यह दूसरी बार है जब मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। बीते साल अप्रैल 2021 महीने में भी उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था।