Homeबिहार

ढाई सप्ताह पूर्व गायब ब्यूटी पार्लर संचालिका अहमदाबाद से बरामद

भगवानपुर हाट (सिवान)थाना क्षेत्र से सात जुलाई को भगवानपुर हाट बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली संचालिका श्वेता देवी उर्फ डॉली का अपहरण बसंतपुर से हो गई । इस मामले में बादर जमीन गांव के श्वेता देवी के पति सच्चिदा नन्द पांडेय ने 12  जुलाई को थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी के अपहरण हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी । इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि श्वेता देवी उर्फ डॉली को गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद के रामबाग थाना क्षेत्र के मीणा नगर सोसायटी में वहां की पुलिस ने बरामद किया है । बरामद महिला रामबाग थाना पुलिस के अभिरक्षा में रखी हुई है । थानाध्यक्ष ने बताया बरामद महिला के भगवानपुर पहुंचने के बाद ही घटना के संबध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा सकती है ।उन्होंने बताया भगवानपुर थाना से अहमदाबाद पुलिस पदाधिकरी में रामनाथ प्रसाद एवं उमेश सिंह गए है ।