Homeदेशबिहारविविध

पताही अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

पताही: मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने 24 अप्रैल 2025 को पताही प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी ली गई। डीएम सीधे आरटीपीएस काउंटर पहुंचे। वहां कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर से उनके कार्यों की जानकारी ली। लंबित आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

डीएम ने काउंटर पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की। उनके आवेदनों की स्थिति जानी। लोगों ने बताया कि प्रमाण पत्र समय पर मिल जाता है। जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया।

कार्यालय में आए लोगों से डीएम ने मिलने के बाद उनके आने का कारण पूछा। उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित आवेदनों को जल्द निपटाने का आदेश दिया।