torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack छठ घाट निरीक्षण के दौरान सीएम का स्टीमर जेपी सेतु के खंभे से टकराई - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

छठ घाट निरीक्षण के दौरान सीएम का स्टीमर जेपी सेतु के खंभे से टकराई

पटना:सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीमर शनिवार (15 अक्टूबर) को गंगा नदी के किनारे स्थित छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जेपी सेतु के एक खंभे से टकरा गया। हादसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हल्की चोट आने की सूचना मिल रही है। हालांकि, सीएम नीतीश सहित स्टीमर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।गंगा नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से यह हादसा हुई। जहां शनिवार को छठ घाट के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार का स्टीमर जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गया। इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री को हल्की चोट लगने की सूचना है। जिसके बाद उन्हें दूसरे स्टीमर से रवाना किया गया। खंभे से टकराने की वजह से स्टीमर अनियंत्रित हो गया। इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी थे साथ: सीएम नीतीश प्रति वर्ष छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने जाते हैं। वह दो दिन पहले भी निरीक्षण को जाने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से शनिवार को पहुंचे। इस मामले में पटना जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुरक्षित हैं और स्टीमर में तकनीकी खराबी के कारण उसमें हल्का झटका लगा और स्टीमर रुक गया। जिसके बाद दूसरा स्टीमर बदल दिया गया।सीएम नीतीश कुमार नसीरीगंज घाट से पटना सिटी तक गंगा नदी में घाटों का जायजा ले रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।छठ के लिए घाटों के निरीक्षण पर निकले थे सीएम: पटना में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। छठ की तैयारी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। टीम में नगर निगम, जल संसाधन विभाग के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द घाटों की साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। वहीं, गंगा का जल स्‍तर बढ़ा होने की वजह से इस बार छठ व्रतियों को दिक्कत न हो इसके लिए सीएम चिंतित दिखे। नदी का जल स्‍तर बढ़ा होने के चलते कई घाट जलमग्न हैं।
सोर्स=जनसत्ता