torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack कृषि विज्ञान केंद्र में लगा जिले के किसानों का जमघट - गौरी किरण
Home

कृषि विज्ञान केंद्र में लगा जिले के किसानों का जमघट

जिला स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में शुक्रवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध आत्मा सीवान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन का उद्घाटन मुख्यअतिथि निदेशक प्रसार शिक्षा कृषि विश्व विद्यालय पुसा समस्तीपुर डॉ मधुसूदन कुडू,परियोजना निदेशक आत्मा सीवान शिलाजीत सिंह , वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ अनुराधा रंजन कुमारी ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिले से आए किसानों को डॉ.कुंडू ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान पर्यावरण के अनुकूल जैविक खेती तकनीकी के सहयोग से करने की सलाह दी। उन्होंने जैविक खेती में सब्जी, दलहन,गन्ना,मसरूम,ब्रोकली गोभी , धान , गेहूं सहित फसल को बढ़ावा देने पर जोड़ दिया।
परियोजना निदेशक आत्मा सीवान शिलाजीत सिंह ने रासायनिक खादों से कृषि को मुक्त कर जैविक खेती की ओर बढ़ने पर जोड़ देते हुए कहा कि जैविक खेती से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।जैविक खाद से मिट्टी का भी सेहत बना रहता है।उन्होंने कहा कि मानव ही औषधि का मुख्य श्रोत है।मानव पर्यावरण के अनुकूल खेती कर रसायनिक खादों को नकार कर स्वास्थ्य को प्रतिकूल होने से बचा सकता है । उप निदेशक आत्मा के के चौधरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिले से आए प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाई गई अपनी उपज का प्रदर्शनी का मेला में शामिल किसान जानकारी व प्रेरणा ले।वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक खेती में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग के कर किसान अधिक लाभ ले । सार्वजनिक कृषि अनुसंधान प्रणाली के विशेषज्ञों का लाभ लेने का आह्वान किया ।इस अवसर पर डॉ. आर के मंडल , डॉ वरुण,डॉ एस के मंडल,कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर क्षेत्री शामिल थे।

किसान मेला सह प्रदर्शनी में बड़हरिया का रहा दबदबा:
किसान मेला सह प्रदर्शनी में जिला के बड़हरिया प्रखंड के कुणाल कुमार शर्मा का मशरूम का स्टाल मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। इनके स्टाल पर बटन व ओमस्टर मशरूम को देखने के लिए मेले में आए किसानों का भीड़ लगी रही। श्री शर्मा बड़हरिया के युवा किसान है। इन्होंने ने मार्केंटिंग में एमबीए कर मशरूम की खेती कर केंद्र सरकार के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने में लगें है।बड़हरिया के दूसरे प्रगतिशील किसान सुरेश प्रसाद ने अपने स्टाल पर प्रदर्शनी के लिए स्ट्रॉबेरी,कलर मिर्चा, लाल फूल गोभी व पिला फूल गोभी के पौधा का स्टाल पर लगाए थे।बड़हरिया के तीसरे प्रगतिशील किसान अमर कुमार सिंह अपने स्टाल पर अंजीर,केला व काला गेंहू का प्रदर्शनी लगाए है।जिसको देखने के लिए भीर लगी थी। दरौली के किसान सुनीत कुमार रामदाना, काला गेंहू,गोबर गैस से बने जैविक खाद,दरौंदा के किसान कृष्णाजी उपाध्याय लाल बंधा गोभी,सलाद पत्ता,चाइनीज बंधा गोभी व ब्रोसलेस स्पोर्टउत,जीरादेई के किसान रविन्द्र शर्मा पनीर,सोंधानी के संगीत कुमारी,किरण देवी व अनिता देवी महिला गुटिक का स्टाल लगाई थी।सिसवन के किसान धर्मपाल सिंह सुगन्धित एवं औषधीय उत्पादन का स्टाल लगाए थे।जिले के अन्य प्रखंड से आए किसान जैविक सब्जी,मछली,नर्सरी आदि के स्टाल लगे है।