torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack महाराजगंज में विद्युत चोरी से जलाने के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

महाराजगंज में विद्युत चोरी से जलाने के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

सीवान(बिहार)महाराजगंज विद्युत प्रमंडल में पदस्थापित कनीय अभियंता नीरज कुमार ने थाने में आवेदन देकर विद्युत चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दिए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने कहा है कि थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी स्व.हनीफ अंसारी के पुत्र मुख्तार अंसारी के परिसर का जांच किया गया। जांच में पाया गया की उनका उपभोक्ता संख्या 12740048801 है।

इनके घर में मीटर भी लगा हुआ है। इनका मीटर नंबर 5323287 है। इनके द्वारा मीटर के पहले सर्विस तार छिल कर मीटर बाईपास कर अपने घर के परिसर में बिजली ऊर्जा का चोरी किया जा रहा है।

इनके विद्युत चोरी के वजह से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 19 हजार 3 सौ 46 रुपया की क्षति हुई है। दूसरा मामला देवरिया गांव के ही रिखाई महतो के पुत्र शिवनाथ प्रसाद के द्वारा एनबीपीडीसीएल के एलटी सर्विस लाइन में टोका फसा कर खेत पटवन कर रहे थे।

इस विद्युत ऊर्जा की चोरी से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 24 हजार 1 सौ 57 रुपया की क्षति हुई है। तीसरा मामला देवरिया गांव के ही अमरजीत सह के पुत्र बिट्टू साह के द्वारा एनबीपीडीसीएल के एलटी सर्विस लाइन में टोका फसा कर घर में बिजली जला रहे थे। इनके विद्युत चोरी के वजह से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 23 हजार 2 सौ 35 रुपया की क्षति हुई है।