Homeदेशबिहार

बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचेन संचालित होने से पीड़ितों को भोजन उपलब्ध

भगवानपुर हाट (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के भीखमपुर पंचायत ,कौड़िया पंचायत व उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत में बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक किचेन के संचालित होने से लोगों को दो वक्त का भोजन नसीब हो रहा है।बाढ़ के पानी से लोगों के घरों में पानी प्रवेश करने से लोग उच्चे स्थान पर शरण लिए हुए है।जिसके कारण लोगों में भोजन की समस्या उतपन्न हो गई थी।पीड़ित लोगों ने प्रशासन से सामुदायिक किचेन की मांग की थी। जिस पर प्रशासन ने नगवा,मराछी व महना में सामुदायिक किचेन को स्थापित कर संचालित कर रही है।

नगवा में संचालित किचेन में कौड़िया पंचायत के कौड़िया नालबंद टोला व भीखमपुर पंचायत के नगवा गांव के पीड़ित लोग पहुचकर भोजन कर रहे है। जबकि मराछी व महना में स्थापित किचेन में उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के सभी गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग पहुच कर अपना भूख मिटा रहे है।सरकार द्वारा संचालित किचेन में मिल रहे भोजन को पीड़ितों ने संतोषजनक बताया। वही उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह अपनी बाढ़ पीड़ित जनता को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिनरात लगे हुए है। इतना ही नहीं इन्होंने खुद सामुदायिक किचेन में पीड़ित लोगों के बीच खाना खा रहे है। बाढ़ के पानी में वे भी विस्थापित हो गए है।