Homeक्राईमदेशबिहार

खगरिया में महिला ने गले में फंदा डाल की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खगरिया(बिहार)जिले में एक विवाहित महिला के गले में फंदा डालकर ख़ुदकुशी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली सूचना के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्तनगर मोहल्ला में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है।

लगभग 29 वर्षीय भारती देवी ने गले मे फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है।घटना की सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने महिला का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस मामले को लेकर चित्रगुप्तनगर थाना के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। हालाँकि घरवालों से वैसा कोई विवाद या कोई खास कारण घटना के संबंध में सामने नहीं आ रहा है। 

बताया जा रहा है की महिला कुछ दिन पहले आक्रोशित होकर मायके चली गयी थी। हालाँकि छोटी-छौटी बातों पर विवाद करना उसकी आदत हो गयी थी। हालाँकि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। उधर इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।