Homeक्राईमदेशबिहार

राजधानी पटना में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मार मौत के घाट उतारा

पटना(बिहार) सूबे के राजधानी पटना से अपराधियों द्वारा एक पूर्व मुखिया की हत्या की खबर आ रही है। जहां अपराधियों ने पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास नालंदा जिले के एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मुखिया घायल होकर गिर पड़े थे।जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास की है। घटना से जुड़ी जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार अपराधियों ने 4-5 गोलियां चलाई हैं। अपराधियों ने गोलीबारी में मुखिया को छलनी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

खबरों में बताया जा रहा है कि मुखिया पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना साथ पर सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा और एसके पुरी, पाटलिपुत्रा और बुद्धा कॉलनी थाने की पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए है।तत्काल पुलिस घटना की जांच कर रही है।