torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack महाराजगंज में प्रशासन ने चलाया गया सघन मास्क जांच अभियान - गौरी किरण
Homeदेशबिहारस्वास्थ्य

महाराजगंज में प्रशासन ने चलाया गया सघन मास्क जांच अभियान

महाराजगंज(सीवान)बिहार के मुख्य सचिव बिहार के निर्देश पर जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार को महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान चलाया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई किया गया।

13 जनवरी से ही महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं नियंत्रित करने के लिए बिना मास्क वालों पर सख्ती बरती जा रही है। मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वही लापरवाही बरतने वालों पर भी पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।

इस दौरान महाराजगंज थाने की पुलिस ने पसनौली नहर,राजेन्द्र चौक व शहीद स्मारक चौक के समीप बीडीओ डॉ.रवि रंजन के नेतृत्व में कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की गई। जिसमें प्रशासन ने लगभग बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से करीब 1000 रुपये जुर्माना वसूल किया। प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद बाजार में हड़कंप मच गयी।

आनन – फानन में लोग मास्क खरीद कर पहनने लगे। वहीं प्रशासन के डर से कई बाइक चालक भी इधर – उधर भागते नजर आये।हालांकि प्रशासन द्वारा कोरोना के नियमों नहीं करने वालों पर ही कार्रवाई की गयी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महाराजगंज में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है। लोग बहुत लापरवाह नजर आ रहे है। लोगों से कई बार अपील की गयी कि वह कोरोना के नियमों का पालन करें,लेकिन वह इसे मान नहीं रहे है। इसे देखते हुए शहर में मास्क को लेकर तीसरे दिन भी जांच अभियान चलाया गया। जहां बिना मास्क के घूमने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। साथ ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया। बीडीओ ने बताया कि अभी केवल राशि ही लेकर छोड़ दी गयी। लेकिन अगर लोग नहीं माने तो राशि और सजा दुगुनी कर दी जायेगी। लोगों की लापरवाही से ही कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। अगर लोग सतर्क हो जाएं तो इस पर अंकुश लग सकता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना के नियमों का पालन करें और प्रशासन का साथ दे।थानाध्यक्ष ने बताया कोविड के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का अनुपालन करना बेहद जरूरी है।