Homeदेशबिहारराजनीति

जन सुराज सदस्यता अभियान: महिला अध्यक्ष कविता सिंह ने महिलाओं को जन सुराज संस्थापक सदस्य के तौर पर जोड़ा

सारण(बिहार)जन सुराज अभियान का कुनबा बढ़ता जा रहा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान से समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। मंगलवार को छपरा निगम क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छपरा अनुमंडल भाग 2 की महिला अध्यक्ष कविता सिंह के नेतृत्व में जन सुराज सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छपरा नगर निगम की 50 महिलाएं जन सुराज के संस्थापक सदस्य के रूप में जुड़ीं। वहीं इन महिलाओं ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए जन सुराज की सदस्यता हासिल की।

महिलाओं को वोट की ताकत का एहसास दिलाना मकसद: कविता सिंह

बता दें कि ये महिलाएं सारण जिले के विभिन्न वर्गों से आकर कार्यक्रम में शामिल हुईं और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की विचारधारा से प्रभावित होकर जन सुराज को स्वीकार किया। मौके पर कविता सिंह ने कहा कि हमारा मकसद है कि महिलाओं को उनके वोट की ताकत का एहसास दिलाएं ताकि कोई भी महिला सही मुद्दों से भटके बिना अपने अधिकारों के लिए वोट करें। कार्यक्रम कविता सिंह की अध्यक्षता में पूरा किया गया।