Homeदेशबिहार

लता मंगेशकर का निधन,वैशाली में नम आंखो से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

वैशाली बिहार

हाजीपुर(वैशाली)शहर के एसडीओ रोड वैशाली जिला कुशवाहा संघ परिसर में भारत रत्न,स्वर कोकिला अपने सु मधुर संगीत से जनमानस को अपने संगीत स्वर लहरी से प्रसन्न चित्त करने वाली विश्व विख्यात जन जन के प्रिय गायिका लता मंगेशकर के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सम्मान में कैंडल (मोमबत्ती) जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रमुख के विवाद में प्रमुख, प्रमुख पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

श्रद्धांजलि सभा में संघ के महामंत्री अनिल चंद कुशवाहा ने कहा कि लता मंगेशकर देश की धरोहर थी उनके निधन से पूरा भारत वर्ष दु:खी है।इनकी छतिपूर्ति नहीं की जा सकती।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि लता जी देश ही नहीं पूरे विश्व स्तर पर एक पहचान बनाई जिससे पूरे भारतीयों को गर्व था।संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि जब तक देश दुनिया रहेगा तब तक हर संगीत प्रेमी के दिलों में लता जी गीत के माध्यम से जिंदा रहेंगी।

उन्होंने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बनफूल, इंजीनियर जवाहरलाल सिंह, इंजीनियर श्री कृष्ण सिंह,संजय कुमार,अवध कुमार सिंह,अधिवक्ता सुजीत कुशवाहा,अमित कुमार,मुन्ना कुमार,सेवानिवृत्त शिक्षक पोषण सिंह,वंदना कुमारी,निधि कुमारी, प्रियंका कुमारी,खुशबू कुमारी,साक्षी कुमारी,नेहा ठाकुर,प्रवीण कुशवाहा के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों मे भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजली दी।

रिपोर्टर-मोहम्मद शाहनवाज अता