torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जीवन शैली मानवता के लिए अनुकरणीय-समरेंद्र - गौरी किरण
Home

जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जीवन शैली मानवता के लिए अनुकरणीय-समरेंद्र

बनियापुर (सारण) प्रखंड पैगम्बरपुर कन्हौली मनोहर गांव में जन नायक पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह उल्लास के साथ मनाया गया,जहा जिला परिवर्तनकरी शिक्षक संघ के अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने जन नायक के सादा जीवन उच्च विचार के साथ उच्च सोच की चर्चा करते गरीबो के मसीहा बताते हुए कर्पूरी ठाकुर को एक मुख्यमंत्री होते साधारण जीवन शैली को अनुकरणीय बताया,उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के समतामूलक,समरस समाज,उच्च नीच के भेद भाव को दूर करने में अहम भूमिका की चर्चा विस्तार से किया,वही राज्य सरकार के शिक्षक विरोधी रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया,उन्होंने नीतीश सरकार को शिक्षक विरोधी बताते हुए नित्य नए नियमो से हो रही प्रताड़ना पर खेद व्यक्त किया,कार्यक्रम का आरंभ जननायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुई।अध्यक्षता पूर्व शिक्षक नेता अवकाश प्राप्त शिक्षक विन्देश्वरी मंडल ने किया।मौके पर विनोद कुमार राय,अजीमुल्लाह अंसारी,उत्तम कुमार,विजय प्रसाद सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे,संचालन इंद्रजीत महतो ने किया।