Homeदेशबिहारविविध

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई की हुई बैठक

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय निहारिका शिक्षा संस्थान में रविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई की आवश्यक बैठक हुई। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात चंद्रा व जिला सचिव शिवजी प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें सभी ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसके लिए सभी संचालकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में प्रखंड के प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने ज्ञानदीप पोर्टल पर स्कूल व बच्चों की विवरणी भरने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। इसे लेकर जिला अध्यक्ष प्रभात चंद्रा ने कुछ समस्याओं के समाधान के उपाय बताए।

साथ हीं उन्होंने पोर्टल में आए कुछ अपडेट के बारे में बताया। जिला सचिव शिवजी प्रसाद ने कहा कि वे लोग जिले के सभी प्रखंडों में दौरा कर प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं और इन समस्याओं को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सैयद शमाएल अहमद से मिलकर उनके समक्ष रखा जाएगा। वे उनसे विभाग के मंत्री व अन्य वरीय अधिकारियों से बात करके इसका समाधान कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा प्राइवेट स्कूलों की हर समस्या पर नजर रखे हुए हैं और इसके समाधान के लिए विभाग व सरकारी व्यवस्था के सामने आवाज उठाते रहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानदीप पोर्टल पर विवरणी भरने में आ रही समस्या भी जल्द हीं दूर हो जाएगी। मौके पर संघ के जिला कोऑर्डिनेटर ई. आशीष कुमार, आन्दर के सचिव तबारक हुसैन, नितिन कुमार वर्मा, देवेन्द्र सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र शर्मा, बी के सिंह, अजय कुमार सिंह, अमित कुमार दूबे, श्याम प्रकाश पांडेय, बरकत अंसारी, सत्येन्द्र साह व अन्य लोग शामिल थे।