Homeखेलदेशबिहार

तरंग प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल ब्रह्मस्थान का रहा जलवा

भगवानपुर हाट(सीवान)तरंग प्रतियोगिता अंडर 12 और अंडर 14 वर्ष के एज ग्रुप का खेल प्रतिस्पर्धा भीष्मपुर सीआरसी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवा टोला, के खेल परिसर में आयोजित किया गया। खेल प्रतिभा में बेहतर प्रदर्शन मिडिल स्कूल ब्रह्मस्थान के छात्र/छात्राओं का रहा।मिडिल स्कूल ब्रह्मस्थान के 800 मीटर दौड़ में बालिका संवर्ग में रिंकी कुमारी प्रथम स्थान और बालक संवर्ग में सोनू कुमार दूसरे स्थान पर रहे।100 मीटर की दौड़ में निशा कुमारी बालिका संवर्ग में और भगत कुमार बालक संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।300 मीटर की रेस में अनु कुमारी प्रथम स्थान हासिल की तथा 60 मीटर की दौड़ में नेहा कुमारी बालिका संवर्ग में प्रथम तथा रिजवान बालक संवर्ग में प्रथम स्थान पर रहे है।लंबी कूद में भी गरिमा कुमारी बालिका संवर्ग में और रौनक कुमार बालक संवर्ग में प्रथम स्थान पर तथा गोलू खान दूसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट (गोला फेंक) में बालिका में कुसुम कुमारी व बालक में सूरज कुमार प्रथम स्थान बनाए।भीष्मपुर सीआरसी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रखंड स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।मिडिल सकूल ब्रह्मस्थान के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शुक्ला का कहना था कि खेल को सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य और बेहतर जीविकोपार्जन से जोड़कर देखा जाना चाहिए।इंद्रसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलसड़़, उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीष्मपुर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान, मध्य विद्यालय सोधांनी संस्कृत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवा टोला, मध्य विद्यालय हिलसड़़ के प्रतिभागी छात्रों में काफी उत्साह दिखा।