Home

अब एनआईसी के माध्यम से जून के पूरक पोषाहार की राशि लाभार्थी के खाते में जाएगी

•समाज कल्याण मंत्री ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

•राज्य के सभी जिलों के लिए
1601.78 लाख की राशि हस्तांतरित

• ई-लाभार्थी पोर्टल विकसित किया गया

पटना(बिहार)कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों को मिलने वाली जून महीने की पूरक पोषाहार की राशि अब आईसीडीएस निदेशालय स्तर से ही एनआईसी के माध्यम से सीधे लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी।  इस कार्यक्रम की शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री ने अपने कार्यालय कक्ष में किया। राशि हस्तांरण के लिए एनआईसी के द्वारा ई-लाभार्थी पोर्टल विकसित किया गया है। जिससे कुल 832761 लाभार्थियों यथा – (06 माह से 03 वर्ष के सामान्य/कुपोषित बच्चे/06 माह से 03 वर्ष के सामान्य/अतिकुपोषित बच्चे/03 से 06 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती/धातृ महिलाओं) प्रति लाभार्थी निर्धारित राषि की दर से कुल 1601.78 लाख रू. की राशि हस्तांतरित की गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसी व्यवस्था के तहत राशि का हस्तांतरण लाभार्थियों के खाता में किया जायेगा । मंत्री, समाज कल्याण विभाग ने कहा कि यह एक अनोखा प्रयास पोषाहार वितरण को अधिक पारदर्शी बनायेगा। दरअसल पहले यह डीबीटी की राशि सीडीपीओ स्तर से ही लाभुकों के खाते में भेजा जाता था, लेकिन अब इस नियमों में बदलाव 
किया है।
निदेशालय ने सभी बाल विकास परियोजना को पूर्व में आवंटित राशि को डीपीओ के माध्यम से निदेशालय को भेजना का निर्देश दिया है। सभी सीडीपीओ को आंगन एप के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का डाटा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के बाद सेविका और महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभुकों के डाटा का वेरिफिकेशन करवाने का निर्देश दिया है। निदेशालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार सभी सीडीपीओ को राशि ट्रांसफर करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। लाभुकों के खाते में जून महीने की राशि  निदेशालय के द्वारा ही डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

उक्त बैठक में अतुल प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग, आलोक कुमार, निदेशक, आई.सी.डी.एस., एन.आई.सी. एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago