Home

एनडीए सरकार ही कर सकती है बिहार का विकास – हेमनारायण साह

जदयू प्रत्याशी ने किया प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

चुनाव कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन करते जदयू प्रत्याशी हेम नारायण साह

महाराजगंज(सीवान)बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी हेमनारायण साह ने मंगलवार को संयुक्त रुप से फीता काट कर महाराजगंज व भगवानपुर हाट में प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए जदयू प्रत्याशी हेमनारायण साह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार संकल्पित है। 2005 में बिहार अपराध के मामले में देश में नम्बर 1 था अब बिहार 23 वें पायदान पर है। मैंने सेवक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किया है। मैंने सभी क्षेत्र में विकास कार्य किया है। अब आप सभी मजदूरी के रूप में मुझे अपना अशीर्वाद और सहयोग दें।मौके पर सुजीत पांडे प्रखंड अध्यक्ष भाजपा, मोहम्मद अयूब प्रखंड अध्यक्ष जदयू, लक्षण देव पटेल प्रखंड अध्यक्ष जदयू भगवानपुर, डलडल बाबा, अवधेश पांडे भाजपा जिला मंत्री, दीपक तिवारी, आर्यन ब्याहुत, सुरेंद्र पटेल, मोहम्मद साहेब, संतोष महतो, आत्मा प्रसाद, मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर चौरसिया, नगर जदयू अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, हरिशंकर आशीष, मनोज त्यागी, सुमन कुमार सेनानी, गौरव कुमार, कृष्णा प्रसाद, विष्णु कुमार पद्माकर, बासुदेव प्रसाद आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

महाराजगंज(सीवान)बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले 112 महाराजगंज विधानसभा एवं 111 गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के सभी नामांकित प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार ने बताया कि महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से 27 प्रत्याशी वही गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र से 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार सभी नामांकित प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।

चुनाव चिन्ह आवंटित
1.जदयू  हेमनारायण साह को तीर

2.कांग्रेस विजय शंकर दुबे को हाथ

3.लोजपा डॉ.कुमार देवरंजन सिंह को बंगला 

4.राष्ट्रीय जन-जन पार्टी से अभिषेक कुमार को बैट
5.निर्दलीय मनोरंजन कुमार सिंह को बाल्टी 
6.रालोसपा अजीत प्रसाद कुशवाहा उर्फ आजादी बाबू को पंखा
7.निर्दलीय रविन्द्र कुमार टोप
8.निर्दलीय शम्भूनाथ सुरोपम को चारपाई
9.जनवादी पार्टी सोशलिस्ट से डॉ.श्री भगवान सिंह को आरी
10.राष्ट्रीय सहयोग पार्टी से राजीव  कुमार उर्फ गांधी को हेलमेट
11.जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक से विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव को कैची
12.निर्दलीय धर्मेंद्र महतों को चुडीया
13.भारत किसान मजदूर पार्टी से नयन प्रसाद को ट्रेक्टर चलाते किसान
14.ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से उमाशंकर तिवारी को शेर
15.आजाद समाज पार्टी से एजाज अहमद सिद्दीकी को हेलीकॉप्टर
16.निर्दलीय सुशील कुमार डब्लू को गैस चुल्हा 
17.राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी से अभिनव कुमार पांडे को सिलाई मशीन
18.जनता पार्टी से कामाख्या नारायण सिंह को चक्र हल्धर 
19.निर्दलीय ओमप्रकाश शर्मा को बैट्री तार
20.राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से सुरेंद्र कुमार यादव को फुल गोभी 
21.सर्वजन हिताय पार्टी से जितेंद्र कुमार को कढाई
22.
23.एनसीपी पार्टी से हरिकिशोर प्रसाद को घडी
24.निर्दलीय खादिम हुसैन को प्रेशर कुकर
25.जनता दल राष्ट्रीय वादी पार्टी से सतेंद्र कुमार गांधी को डोली
26.निर्दलीय विश्वम्भर सिंह को सेव
27.निर्दलीय अमीत कुमार को गुब्बारा
28.निर्दलीय श्री कृष्ण शर्मा को मोतीयो का हार चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है

गोरियाकोठी विधानसभा से नामांकित प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

1.भाजपा देवेशकांत सिंह को कमल,

  1. राजद नूतन देवी को लालटेन,
  2. एनसीपी रविंद्र पांडे को घड़ी,
  3. रालोसपा सत्यदेव प्रसाद सिंह को छत का पंखा,
  4. भारतीय सबलोग पार्टी के अखिलेश्वर मिश्रा को तुरही,
  5. भारतीय इंसान पार्टी इम्तियाज मियां को नेल कटर,
  6. दी प्लूरल्स पार्टी जितेंद्र कुमार सिंह शतरंज बोर्ड,
  7. जेजेपी प्रमोद कुमार साहवाल को फुटबॉल,
  8. जनता पार्टी के प्रमोद राय को चक्र हलधर,
  9. जाप प्रेमचंद सिंह को कैंची,
  10. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी रामायण सिंह को शेर,
  11. जवान किसान मोर्चा विनय कुमार भारद्वाज को ट्रैक्टर चलाता किसान,
  12. राष्ट्रीय वादी जनलोक पार्टी सत्य के संजय सिंह को चारपाई,
  13. निर्दलीय अनूप कुमार तिवारी को मोतियों का हार,
  14. निर्दलीय अरविंद कुमार सिंह को गैस का चूल्हा,
  15. निर्दलीय अशोक कुमार वर्मा को एयर कंडीशनर,
  16. निर्दलीय कौनैन अहमद को रोड रोलर,
  17. निर्दलीय जवाहर साह को ऑटो रिक्शा,
  18. निर्दलीय त्रिभुवन राम को गैस सिलेंडर,
  19. निर्दलीय धर्मवीर सिंह को बेबी वॉकर,
  20. निर्दलीय मनोज कुमार सिंह को सेब,
  21. निर्दलीय रामायण यादव को पानी का जहाज,
    23.निर्दलीय प्रत्याशी लालबाबू शर्मा को अलमीरा,
  22. निर्दलीय प्रत्याशी शेख इमाम हुसैन को चिमनी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है.