torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भगवानपुर बाजार में चोरी-छिपे अधिक मूल्य पर हो रही यूरिया की बिक्री - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

भगवानपुर बाजार में चोरी-छिपे अधिक मूल्य पर हो रही यूरिया की बिक्री


266 की जगह 300 या इससे अधिक में बेंची जा रही

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के बाजार में चोरी-छिपे अधिक मूल्य पर यूरिया बेंची जा रही है। गेहूं के पटवन के बाद किसान खेतों में यूरिया डालते हैं। दो दिन पहले बारिश भी हुई थी। इससे खेतों में यूरिया डालने का समय है।

लेकिन यूरिया की किल्लत होने से किसान परेशान हो गए हैं। निर्धारित दर 266 रुपये प्रति बोरा की जगह दुकानदार 300 या इससे अधिक रुपये तक ले रहे हैं। वे उन्हें अधिक दाम देकर खरीदने की बात नहीं कहने की हिदायत भी दे रहे हैं।

कई किसानों ने बताया कि यूरिया के नहीं मिलने से वे चिंतित हैं। वहीं बड़े दुकानदारों द्वारा यूरिया जमा कर रखने से बाजार में यूरिया की आपूर्ति कम होने की बात बताई जा रही है।

इस मामले में बीएओ विनय कुमार ने बताया कि एंजाइम के साथ यूरिया 270 रुपये प्रति बोरा की दर से बेंचना है। उन्होंने कहा कि यूरिया की आपूर्ति कम हो रही है। अधिक दाम में यूरिया बेचे जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।