torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack वृंदावाशिनी शिव शक्ति क्लब ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया - गौरी किरण
Homeझारखंडदेशधर्म

वृंदावाशिनी शिव शक्ति क्लब ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया

गिरीडीह(झारखंड)प्रखंड के वृंदा में वृंदावाशिनी शिव शक्ति क्लब के संस्थापक महेश सिंह,अध्यक्ष डॉ. विनोद साव,सचिव प्रवीण सिंह ने गुरुवार को पड़रिया पंचायत के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया । कार्यक्रम में क्लब की ओर से क्षेत्र के 300 जरूरतमंद, गरीब, विधवा महिलाएं व असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किया गया। कम्बल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों को संबोधित करते हुए संस्थापक महेश सिंह ने कहा जरुरतमंद, गरीब व लाचार व्यक्ति के लिए कड़ाके की ठंड में कंबल एक सेतु का काम करता है। कड़ाके की ठंड में गरीबों का सहारा बनकर उनकी मदद करने से बढक़र कोई परोपकार का कार्य नहीं है।

ऐसे कार्य के लिए लोगों को आगे आने की जरुरत है। इसके अलावा क्लब के सदस्यों ने निर्णय लिया कि क्लब का विधिवत उद्घाटन बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह के कर कमलों किया द्वारा कराया जायेगा। साथ ही आने वाले दिनों में इस क्लब के द्वारा स्वस्थ सेवा के लिए एम्बुलेंस सेवा एवं शिक्षा,खेल सहित अन्य कल्याणकारी योजना के क्षेत्र में काम किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,संयुक्त सचिव पप्पू कुमार, पीआरओ एतवारी साव,कार्यालय अध्यक्ष वीरेंद्र साव,पदेन मुखिया विजय दास,पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह,उप मुखिया किरण कुमारी,रामसहाय यादव,पंचायत समिति प्रतिनिधि मनु दास,युगल साव,कार्तिक सिंह,जगदीश साव,बहादुर साव,अशोक साव,संतोष कुमार दास,राजेंद्र दास,धनेश्वर साव,राजदेव सिंह,मनोज साव,दरबारी पासवान सहित दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।