हिंदी भोजपुरी के मूर्धन्य साहित्यकार मनोज भावुक को भागवत विद्यापीठ में किया गया सम्मानित
सारण(छपरा)भगवत विद्यापीठ स्कूल में साहित्य सृजन में छात्रों की रुचि को कैसे विकसित किया जाए विषय पर व्याख्यान देते हुए अंतरराष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार मनोज भावुक ने बच्चों को साहित्य के विभिन्न विधाओं से अवगत कराया तथा भविष्य में मार्गदर्शन की वादे भी किए। इस अवसर पर भगवत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र सिंह हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रकाश सिंह हिंदी के वरिष्ठ शिक्षक निर्भय कुमार तिवारी मौजूद थे।
मनोज भावुक के विषय में बताते हुए प्राचार्य ने कहा कि आज किसी भी अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंचों पर एक जाना पहचाना चेहरा जो दिखाई देता है वह मनोज भावुक का होता है। उनकी अनुपस्थिति में मंचों पर एक सूनापन सा लगता है। इस अवसर पर लायंस क्लब के प्रेसिडेंट डॉ. विकास कुमार सिंह एवं भागवत विद्यापीठ के प्राचार्य द्वारा मनोज भावुक को अंग वस्त्र ,पुष्पगुच्छ तथा लायंस क्लब का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
डॉ. विकास कुमार सिंह ने मनोज भावुक के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला तथा शहर में एक बेहतरीन कार्यक्रम की उम्मीद जताई। परिचर्चा के बाद छात्र-छात्राएं गजल एवं गीतों को सुनकर अपनी लेखन क्षमता विकसित करने के लिए संकल्पित दिखाई दिए। आप अपने स्तर से इसे और बेहतर बना लेंगे ऐसा मैं विश्वास करता हूं।

