torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack काले कमाई के आरोप में पकड़े गए सीवान डीईओ निलंबित - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

काले कमाई के आरोप में पकड़े गए सीवान डीईओ निलंबित

सीवान(बिहार)काले कमाई के आरोप में पकड़े गए जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें केके पाठक ने निलंबित कर दिया है।बीते 8 दिसंबर को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को धर दबोचा था, जिनके सीवान में आवास और कार्यालय के अलावा पटना, नोएडा समेत कई ठिकनों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी, जहां से करोड़ों रुपये और अवैध संपत्ति के कागजात मिले थे।सीवान आवास से 14 लाख रुपये कैश बरामदगी की बात बताई गई थी।

बरामद रुपया को गिनती करते निगरानी विभाग के कर्मी

अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्जः
दरअसल डीइओ सीवान पर निगरानी विभाग ने कांड संख्या 036/23 के तहत अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है।जिसे लेकर निगरानी विभाग ने छापेमारी की थी। शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार निगरानी की छापेमारी के बाद तुरंत छुट्टी पर चले गए थे और अब विभाग ने उनको निलंबित कर दिया है।छापेमारी के दौरान निगरानी ने करोड़ों के फ्लैट के दस्तावेज और नगद बरामद किये थे।

डीईओ पर कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंपः
इसके अलावा 7 बैंक खातों को भी निगरानी ने फ्रिज कर दिया था।जिसमें सीवान में 14 लाख नगद, पटना में एक फ्लैट एवं दो भूखंड, पटना स्थित आवास से 2 लाख नगद के अलावा शिक्षा पदाधिकारी ने अपने परिजनों के नाम से चल एवं अचल संपत्ति जमा कर रखी थी।आपको बता दें कि इस कार्रवाई के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।