torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सीवान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो हथियार तस्कर को 09 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

सीवान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो हथियार तस्कर को 09 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए

बिहार:सीवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने अवैध हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा किया है।जिसमे पुलिस ने दो हथियार तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दोनों अपराधियों को नगर थाना क्षेत्र के पी देवी मोड़ के पास से गिरफ्तार की है।पुलिस ने अपराधियों के पास से 09 देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का 23 जिंदा गोली,दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल,2 हजार 250 रुपया नगद बरामद किया है।एसपी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है।एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के पी देवी मोड़ के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।तभी पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को पीछा कर धर दबोच लिया और उसकी तलाशी ली।

बरामद हथियार

तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 4 देशी पिस्टल और दूसरे व्यक्ति के पास से 5 देशी पिस्टल सहित 23 कारतूस मौके से पुलिस ने बरामद किया हैं।इसके साथ ही पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल को जब्त किया है।दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली की दोनों अवैध हथियार के तस्कर हैं।जो की अपराधियों को हथियार बेचने का काम करता हैं।गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर पूर्व में भी थानों में कांड दर्ज हैं।गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान हुसैनगंज के तेतरिया गांव के आलमगीर के पुत्र शेख नवीबुल्लाह और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सकारपाल गांव के उदयभान यादव के पुत्र राम प्रवेश यादव उर्फ पहलवान के रूप में हुई हैं।

यूपी के रहने वाला राम प्रवेश यादव उर्फ पहलवान पूर्व में लखनऊ और अंबेडकर नगर में आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुका हैं और जेल से रिहा होने के बाद से हथियार तस्करी में जुटा हुआ था।जिसे सीवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।पुलिस इनके निशानदेही पर जांच कर रही हैं।ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा सके। इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी से अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी।