Homeदेशबिहारविविध

मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए सुभाष सिंह

भगवानपुर हाट(सीवान)गुरुवार को उतर साघर सुल्तानपुर पंचायत स्थित बिएस हाउस पर मुखिया लोगों की बैठक एक बैठक मुखिया जितेंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई।जिसमे ग्यारह मुखिया लोग शामिल हुए।सभी ने सर्व सम्मति से भगवानपुर हाट प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष सुभाष सिंह को चुना।श्री सिंह वर्तमान में उतर सागर सुल्तानपुर के मुखिया है।

इस तरह से प्रखंड के मुखिया दो भागो में बंट गए है।आज की बैठक में मुखिया गोपालपुर जितेंद्र पासवान,मुखिया शंकरपुर,मुखिया बनसोही,मुखिया खेढवा,मुखिया बड़कागांव, मुखिया एराजी बलहा,मुखिया मह्मदपुर,मुखिया मोरा,मुखिया सोंधानी मुखिया बिलासपुर आदि शामिल होकर नए अध्यक्ष का चुनाव किया।