Homeदेशबिहारलापरवाही

तीन दिन की बारिश से प्रखंड परिसर हुआ झील में तब्दील

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रहे बारिश ने विकास के दावे का पोल खोलकर रख दिया है।इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण प्रखंड परिसर का झील में तब्दील होना है।प्रखंड परिसर स्थित लगभग सभी सड़क पर दो से ढाई फीट पानी लग गया है। जिससे लोगों को चलने में परेशानी हो रहा है।

जिसमें प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य द्वार से लेकर कार्यालय तक पानी लगा हुआ है।जबकि दूसरे द्वार पर पानी नहीं लगा है।जबकि अंचल के अभिलेखागार के पास भी पानी लग गया है।मालूम हो कि जब से एनएच 331 पर सड़क निर्माण के समय बने नाले के बाद से ही प्रखंड परिसर सहित अन्य कार्यालय जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के आसपास में जल जमाव हो जा रहा है।जिसके कारण डेंगू के मच्छर पनपने की संभावना हो चली है।