torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack राम जानकी मार्ग निर्माण को लेकर फिटमैन कमिटी ने किया गांव का दौरा - गौरी किरण
Home

राम जानकी मार्ग निर्माण को लेकर फिटमैन कमिटी ने किया गांव का दौरा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया,मघरी, सुघरी,साघर सुल्तानपुर,हसनपुरा,महना में राम जानकी मार्ग के निर्माण के लिए भूअर्जन के द्वारा अधिग्रहित गांव में बुधवार को फिटमैन कमिटी जिला भूअर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने नेतृत्व में जिला निबंधन पदाधिकारी तारकेश्वर पांडेय,भूअर्जन अमीन मनोज कुमार यादव,इख्तियार अहमद एनएच एआई,चंदन कुमार एनएच एआई व परमानन्द झा अमीन ने इन तीनों गांव में पहुचकर जमीन का जांच किया ।

जांच में इनलोगों ने चिन्हित भूमि पर किस व्यक्ति का मकान है और किनका भूमि खाली पड़ा है इसकी जांच के उपरांत ही इन परिवारों को सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।इस जांच टीम में सीओ युगेस दास व सीआई जनार्धन राम शामिल थे।