Homeझारखंडदेश

2022 का वर्ष झारखंड के हॉकी के लिए बहुत बड़ी खुशियां लेकर आया

सिमडेगा झारखंड

2022 वर्ष झारखंड के हॉकी के लिए बहुत बड़ी खुशियां लेकर आया ,झारखंड के 06 महिला हॉकी खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित सभी खिलाड़ी

2021 का वर्ष झारखंड के हॉकी कि लिए स्वर्णिम वर्ष में गिना जा रहा था। परन्तु 2022 का वर्ष भी झारखंड के हॉकी के लिए नए वर्ष का बड़ा तोहफा लेकर आया। नए वर्ष के आगमन के साथ ही झारखंड के सिमडेगा जिला के 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित किए गए ।ये सभी छह खिलाड़ी सिमडेगा जिला के सुदूरवर्ती गांव के हैं जिनमें प्रमोदनी लकड़ा ठेठाईटांगर प्रखंड के कोरोमीया गांव की है वही रजनी केरकेट्टा ठेठाईटांगर प्रखंड के ही पाईकपारा की रहने वाली हैं तथा महिमा टेटे ओलंपिएन सलीमा टेटे की छोटी बहन सिमडेगा प्रखंड के बड़की छापर गांव की है वही करगागुड़ी गांव के तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग,काजल बड़ा और ब्यूटी डुंगडुंग है ।

ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही जूनियर इंडिया टीम की सदस्य रही हैं और दिसंबर के अंतिम सप्ताह ही वह राष्ट्रीय कैंप बंगलौर से वापस आई है इसके अलावा दीपिका सोरेंग 2018 में भी जूनियर इंडिया टीम की राष्ट्रीय कैंप में शामिल रह चुकी थी।रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, 2017 से सबजुनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है वही महिमा टेटे और काजल बड़ा 201 8 से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है ये सभी खिलाड़ी इस वर्ष अक्टूबर माह में सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 में उपविजेता झारखंड टीम की सदस्य थी और शानदार खेल का प्रदर्शन की थी जिसके बदौलत ही इन सभी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में के कैंप के लिए हुआ है एक साथ झारखंड के 06=06 खिलाड़ियों का चयन होना इससे पूर्व भी दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में ही झारखंड के 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन सीनियर भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप में हुआ था ।

यानी अब एक साथ अभी झारखंड के कुल 12 महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में होंगे ।जिनमें से 10 खिलाड़ी सिमडेगा जिला के हैं। झारखंड के हॉकी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इस वर्ष झारखंड की दो दो बेटियों ने ओलंपिक खेल का हिस्सा रही और अभी 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के कैंप के इन सभी खिलाड़ियों का चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद, मनोज कोनबेगी, रजनीश कुमार,आश्रिता लकड़ा, असुंता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी ,बिगन सोय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों सहित सिमडेगा जिला के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव ,जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार राय एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह ने एक साथ झारखंड के 06खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नही है बस उस प्रतिभा को पारदर्शिता पूर्वक पहचान कर सामने लाने की जरूरत है,और हॉकी झारखंड उसी तरह राज्य टीम का चयन पूरी पारदर्शिता पूर्वक कर रहा है जिसका सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है जिससे झारखंड के खिलाड़ी इंडिया टीम में जगह बना रहे है अभी जूनियर इंडिया टीम में के कैंप में 06और सीनियर इंडिया टीम के कैंप भी 06खिलाड़ी एक साथ झारखंड के 12 खिलाड़ी इंडिया कैंप में है यह राज्य के लिए गर्व की बात है।

कैंप के लिए चयनित प्रमोदनी लकड़ा और काजल बड़ा अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित भी हो गई थी लेकिन भी वे कोरोना को मात देने के बाद घर में और हॉकी झारखंड द्वारा सिमडेगा में आयोजित कैंप में खूब मेहनत की और अक्टूबर माह में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और आज इंडिया कैंप में शामिल की गई हैं प्रमोदनी लकड़ा को 2020 कोरोना काल में आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र गुमला से मैट्रिक लिखने के बाद निकाल दिया गया लेकिन वह हार नहीं मानी और घर में ही रह कर मेहनत करती रही हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी उनके घर तक पहुंच कर उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते रहे उसके बाद उसने बरियातू रांची में 1400 रुपए प्रति माह हॉस्टल फीस खुद से देकर पढ़ाई के साथ हॉकी खेल रही है उसका चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रमोदनि लकड़ा के गांव कोरोमिया में खिलाड़ियों की बहुलता को देखते हुए उपायुक्त सिमडेगा श्री सुशांत गौरव के निर्देश पर वहां हॉकी मैदान का निर्माण हो रहा है उसके अलावा महिमा टेटे के गांव बड़की छापर के साथ दीपिका,काजल और ब्यूटी डुंगडुंग के गांव करगागुडी में भी हॉकी मैदान का निर्माण जिला प्रशासन के द्वारा हो रहा है ।उपायुक्त महोदय के दूरदर्शी सोच है कि जहां से खिलाड़ी निकल रहे हैं उन गांव को में खेल की सुविधाएं और बढ़ाई जाए ताकि और अत्यधिक खिलाड़ी निकल सके,और वे राज्य को सबसे अधिक खिलाड़ी देने वाले करगागुडी गांव की आदर्श ग्राम के लिए चयनित किए है।